अफवाहों से दूरी बना कर सभी लोग लगवाए कोरोना का टीका -बीडीओ अनिल बर्मा

By:

On: Friday, May 14, 2021 1:11 PM

---Advertisement---

आज बीडीओ दूधी व ग्राम पंचायत अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने वैक्सीनेशन को लेकर ग्राम पंचायत मुडीसेमर व बोम में लोगो को किया जागरूक

-बहुत जरुरी हो तो ही बाहर निकले , मास्क पहने एवं 2 गज की दूरी का करें पालन करें

कोरोना टीकाकरण अभियान में सभी लोग करे सहयोग,, ।। जान है तो जहांन हैं,,।।-राघवेंद्र सिंह

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र।जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हर गांव को सैनिटाइज करने का शासन के निर्देश पर आज शुक्रवार को पंचायत राज विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज करने का अभियान शुरू किया गया है। जिसके क्रम मे आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत मुडीसेमर मे विडिओ दूधी अनिल बर्मा व जीपीओ राघवेन्द्र सिंह ने लोगो को जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि सरकार सभी ग्राम पंचायतों को सेनीटाइज करने के लिए संकल्पित है। तथा प्रत्येक दशा में ग्रामीण क्षेत्रो मे संक्रमण को रोकने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को सेनीटाइज किया जाएगा। बीडीओ ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील किया कि लोग वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं तथा मास्क पहने एवं 2 गज की दूरी का पालन करें और बहुत जरूरी काम होने के बाद ही घर से बाहर निकले अन्यथा घर मे ही रहे ,सुरक्षित रहे। और अफवाहों से बचते हुए अधिक से अधिक लोग कोरोना का टीका लगवाए और दूसरों को भी प्रेरित करे।मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि रोस्टर के अनुसार के सभी गांव में सैनिटाइज का कार्य शुरू हो गया हैं। झारखंड से सटे ग्राम पंचायत सलैयादिह को पूरी तरह से सेनेटाइज कर दिया गया हैं व सभी गांव में भी किया जायेगा।अंत मे उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से रोकने हेतु जागरूक अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करें कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर कोरोना का बैक्सीन उपलब्ध हैं 45 साल से ऊपर के लोग अपना आधार कार्ड ले कर जाए और टीकाकरण करवाकर अपने भी सुरक्षित रहे और दूसरे को भी सुरक्षित रखे।मौके पर ग्राम प्रधान मुडीसेमर,ग्राम प्रधान बोम, बीडीओ दूधी अनिल बर्मा,ग्राम पंचायत राघवेंद्र सिंह,रोजगार सेवक राजबली व अन्य लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment