राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने परशुराम जन्मोत्सव समारोह का किया लाइव आयोजन

By:

On: Friday, May 14, 2021 1:00 PM

---Advertisement---

सोनभद्र(राजेश पाठक)राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा  द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव लाइव महोत्सव इस वर्ष कोरोंना महामारी को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम   पूज्य गुरुदेव निरजंन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द गिरि जी महाराज  की अध्यक्षता में  व मुख्य अतिथि बृजेश पाठक जी (कानून मंत्री ), उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि सांसद एवं लोकप्रिय अभिनेता मनोज तिवारी और सांसद रीता बहुगुणा जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे ,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता पाठक  सहित अन्य वीआईपी  की मौजूदगी में शुक्रवार को सुबह 11 बजे आयोजित किया गया।भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आँगन में पांच दिए जलाकर भगवान् परशुराम जन्मोत्सव को ऑनलाइन संसाधनों के जरिये विश्वव्यापी बनाए जाने के उद्देश्य से हम प्रत्येक वर्ष भगवान  परशुराम जन्मोत्सव लाईव महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे हैं।  पर कोरोना की इन विपरीत स्थितियों में हमारा संगठन  जनकल्याण की भावना के साथ अपने अपने घरो में रहते हुए पंचतत्वों को समर्पित दीप प्रज्वलन करके ब्राह्मण आराध्य भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव का समारोह मनाया।  राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा  इस समारोह की योजना और प्रबंधन पर लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ( राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ) के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा ऑनलाइन प्रचार प्रसार किया गया।उत्तर प्रदेश में  कोरोना काल में गरीबों, असहायों तक ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाने और भगवान श्री परशुराम के विश्वकल्याण और रक्षा के उद्देश्यों को परिभाषित करने का संगठन के सभी कार्यकर्ताओ को निर्देश दिया गया। इस वर्चुअल बैठक में सभी राष्ट्रीय  पदाधिकारियों के साथ ही साथ सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। भगवान  श्री परशुराम जन्मोत्सव लाईव महोत्सव का  आयोजन ज़ूम और फेसबुक लाइव के माध्यम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक त्रिपाठी एवं सोनभद्र जिलाध्यक्ष विजय शंकर पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजनसभा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव को बहुत ही भव्य एवं सुंदर वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से मनाया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री श्री 1008 हम सबके पूजनीय आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज ,उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा , कानून मंत्री बृजेश पाठक , दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में सांसद मनोज तिवारी, रोहतक के सांसद डॉ0 अरविंद शर्मा , चित्तौड़ के सांसद सी पी जोशी , हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा , अलवर राजस्थान के वर्तमान विधायक संजय शर्मा , वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के चेयरमैन दिवाकर शुक्ला, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजनसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे , राष्ट्रीय अध्यक्षा नम्रता पाठक ने अपने सुंदर विचार रखें। अक्षय तृतीया के दिन एक सुंदर वातावरण बनाया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री हिमांशु पांडे ने किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment