विंढमगंज पुलिस ने बालू लदा दो ट्रेक्टर नदी से पकड़ा

By:

On: Wednesday, May 12, 2021 1:21 PM

---Advertisement---

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने बालू लदा दो ट्रेक्टर नदी से पकड़ा

विंढमगंज (राकेश केशरी)सोनभद्र:स्थानीय थाना से होकर गुजरने वाली कनहर नदी से कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर बालू खनन माफिया रात में बालू का अवैध खनन व परिवहन कर मालामाल हो रहे हैं जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनन/परिवहन माफियाओं के विरुद्धचलाए जा रहे अभियान के क्रम में बीती रात मुखविर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर द्वारा मय हमराही दरोगा संजीव कुमार राय व हेड कांस्टेबल नन्दलाल सिंह, राकेश यादव व मुकेश कुमार के ग्राम औराडनडी कनहर नदी के किनारे पहुंच कर अवैध खनन /परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर मयटाली मयबालू जिसमें एक ट्रैक्टर महिंद्रा 275 डीआई चालक रमेश कुमार चेरो पुत्र मोती चंद्र निवासी कचनरवा केवाल थाना कोन सोनभद्र तथा दूसरा ट्रैक्टर महिंद्रा 265 डीआई चालक राजकुमार चेरो पुत्र अमृतलाल चेरो निवासी ग्राम कचनरवा केवाल थाना कोन सोनभद्र चला रहा था मौके पर अवैध खनन करके बालू लदे दोनों ट्रैक्टरों व उनके चालकों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया व विंढमगंज वन रेंज परिसर में खड़ा कर दिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु खनन सर्वेक्षक श्री एसके पाल को जरिए दूरभाष अवगत कराते हुए उच्च अधिकारी गण को अवगत कराया गया जिस के क्रम में खान निरीक्षक श्री जी के दत्ता द्वारा थाना आकर अवैध खनन करताओ के विरुद्ध तहरीर दिया गया जिसके आधार पर दोनों खनन कर्ताओं के विरुद्ध समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया वहीं विंढमगंज वन रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव ने सेल फोन पर बताया कि थाने के इंस्पेक्टर के द्वारा दो ट्रैक्टर ट्राली बालू लदी हुई व एक ट्रैक्टर का इंजन लाकर खड़ा किया गया है आगे जैसा कार्रवाई करनी होगी इंस्पेक्टर के निर्देश पर किया जाएगा ग्रामीणों ने इस बात की चर्चा बनी रही कि आखिर जब दो ट्रैक्टर मयबालू लदा हुआ व एक ट्रैक्टर का इंजन जो ट्राली का टायर भ्रष्ट हो जाने के कारण सिर्फ इंजन ही रेंज परिसर में पकड़ कर खड़ा किया गया तो फिर सिर्फ दो ही ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई जरूर कुछ गोलमाल है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment