कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं:-डॉक्टर कुसमाकर श्रीवास्तव

By:

On: Wednesday, May 12, 2021 1:06 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:संपूर्ण विश्व में चल रही कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों में चलाए जाने जाने वाले कोरोना वैक्सीन अभियान में हर व्यक्ति को शामिल होना चाहिए। सोनभद्र जनपद के नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित होकर, स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करते हुए धैर्य पूर्वक वैक्सिंन लगवाना चाहिए और इसका प्रचार-प्रसार भी प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर उपस्थित होकर कोरोना वैक्सीन लगवा सके, वैज्ञानिकों एवं चिकित्सको के अनुसार यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित और महामारी से मुकाबला करने वाला है और इसका कोई भी दुष्प्रभाव मानव शरीर पर नहीं पड़ता है।संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, सेनीटाइजर एवं मास्कका प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। लॉकडाउन में सड़क, भीड़ भाड़ वाले स्थानों,समाजिक, संस्कृति समारोह, विवाह शादी इत्यादि कार्यक्रमो में प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर गर्भवती स्त्रियों, बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों आदि को सम्मिलित होने से बचना चाहिए।उपरोक्त विचार होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कुसमाकर श्रीवास्तव ने जय प्रभा होमियो हॉल में कोविड-19 का पालन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग डे के अवसर पर व्यक्त किया। श्री श्रीवास्तव ने संक्रमण से बचने के लिए चिकित्सकों की सलाह से अदरक, सोंठ, गिलोय, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, गुड इत्यादि से युक्त काढ़ा हल्दी युक्त दूध, चवनप्राश नींबू पानी, नारियल पानी, तरल पदार्थ, सुपाच्य भोजन के सेवन की अपील किया और मानव शरीर में रोग रोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुझाए गए होम्योपैथ दवा आरसैनिक-30 के प्रयोग की सलाह दिया और कहा कि इस दवा को अगर यह लिक्विड है तो 5 दिन सुबह खाली पेट, अगर गोली में है तो 4-4 गोली प्रतिदिन सुबह लेना चाहिए।कोरोना संक्रमण काल में स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, व्यवसाय इत्यादि के बंद होने के कारण घर के सभी सदस्य एक साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं ऐसे में प्राणायाम, योग, ईश्वर का ध्यान, खुली हवा में टहलना, सुबह की धूप लेना, इंडोर गेम खेलना, किताबें पढ़ना, रेडियो, टीवी में सकारात्मक कार्यक्रम देखसुन कर अधिक से अधिक, लोगों को प्रसन्न रहना चाहिए।सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश भर में लॉक डाउन किया गया है, जिसके सार्थक परिणाम आ रहे हैं संक्रमण और मौत का आंकड़ा कम दिखाई दे रहा है, यह हमारे लिए शुभ संकेत है और हमें कोविड-19 के गाइडलाइन का स्वयं पालन करना चाहिए और दूसरों को भी इसके पालन के लिए जागरूक बनाना चाहिए ताकि हम सभी स्वस्थ रह कर समाज और देश की सेवा कर सकें।अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे के अवसर पर स्वास्थ सेवा में लगी नर्स बहनों की कठिन परिश्रम, मेहनत, विपरीत परिस्थितियों में ड्यूटी करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इन बहनों का स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान है और सभी बहनों को इस अवसर पर मैं बधाई देता हूं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment