दो लिपिकों के खिलाफ सफाईकर्मियों ने लगाया गम्भीर आरोप*
*दोनो लिपिकों पर वेतन स्लिप और बहाली के नाम पैसा मांगने का लगाया आरोप*
**जिला पंचायत राज विभाग के कार्यालय से जुड़ा मामला।
सोनभद्र:आज विकास भवन पर सफाई कर्मियों कर्मचारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन लेखा लिपिक गजेन्द्र मोहन पाण्डेय द्वारा वेतन स्लिप लेने के एवज में सफाईकर्मियों को 5 हजार रुपये देने पड़ते है
स्थापना लिपिक सैफुल्ला द्वारा किसी सफाईकर्मी की बहाली के लिए 25 से 40 हजार रुपये मांगा जाता है
शासनादेश के विपरीत ग्रामीण सफाईकर्मियों का कोविड 19 अस्पताल (L-2) में लगाई जा रही ड्यूटी विकास भवन पर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी
जिला विकास अधिकारी ने जांच कराने के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन इस सम्बंध में डीपीआरओ ने बताया जिनके जिसके ऊपर आरोप लगा है उसे उस पटल से हटा दिया गया हैं और सीडीओ ने जांच कराकर आश्वासन दिए है।

