बारिश के साथ आँधी ने मचाया उत्पात,25केवीए ट्रांसफार्मर समेत दर्जनो पेड़ हुए जमींदोज

By:

On: Sunday, May 9, 2021 12:33 PM

---Advertisement---

बारिश व आँधी के दौरान नधिरा में विधुत पोल सहित 25 केवीए ट्रांसफार्मर हुआ क्षतिग्रस्त

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नधिरा में शनिवार को देर शाम बारिश के साथ तेज आंधी आने से शनिवार रात्री 11 बजे के करीबन नधिरा से बीजपुर मुख्यमार्ग के किनारे लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर व दो पोल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया,जिसके बाद सड़क पर जाम लग गया।ट्रांसफार्मर से जुड़े लगभग 30 से 35 कंज्यूमर्स के घरों की बिजली गुल हो गई। देर रात लगभग 11 बजे सूचना पर पहुंची बिजली विभाग के लोगो ने आनन फानन में टूटे हुए पोल व ट्रांसफार्मर को सड़क से हटाकर किनारे किया जिसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य रूप से चालू हो सका।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने सड़क पर क्षतिग्रस्त पड़े विधुत उपकरणों को काफी मशक्कत के बाद हटा कर सड़क के आवागमन को चालू कर सके।इसी क्रम में बारिश की वजह से पेड़ पौधों समेत कई मकान स्वामियों के घर के ऊपर लगे करकट तक उड़ गए।वही समाचार लिखे जाने तक बिजली विभाग के द्वारा क्षतिग्रस्त पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की दिशा में कोई कार्य नही किया जा सका है जिसे लेकर उपभोक्ता बिजली की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर हलकान हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment