आकाशीय बिजली से युवक की मौत

By:

On: Friday, May 7, 2021 12:48 PM

---Advertisement---

कोन(जय दीप गुप्ता)सोनभद्र- स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करईल के धंगरडीहा टोला निवासी सुबेदार उरांव 20 वर्ष पुत्र सुरेश आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर मे सुबेदार अपने घर से कुछ ही दुरी पर एक पेड़ के नीचे बाल कटवा रहा था कि अचानक तेज गरज तडक के साथ आकाशिय बिजली गिरी जिससे सुबेदार की मौत हो गयी प्रधान की सुचना पर कोन पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पीयम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिये।ग्रामीणों समेत प्रधान ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुये टोले पर तडित चालक व मुआवजा की मांग किया है लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र मे हर वर्ष आकाशिय बिजली से दो चार मौते होती रहती है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment