गांव का करूंगी सर्वागीण विकास-सुरसती

By:

On: Wednesday, May 5, 2021 1:01 AM

---Advertisement---

-ढुटेर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान को लोगों ने दी बधाई

शाहगंज (सोनभद्र)। गांव का सर्वागीण विकास करने के साथ ही पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। उक्त बाते घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत ढुटेर की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुरसती देवी ने मंगलवार को कही। उन्होनें इस जीत के लिए ग्राम पंचायत की समस्त सम्मानित जनता और मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय हमारी नहीं बल्कि मतदाताओं की है। एक सवाल के जवाब में उन्होनें कहा कि गांव की जनता ने जिस उम्मीद के साथ हमें ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी सौपी है उसे पूरी तरह निष्ठा के साथ निभाने की कोशिश करूंगी। नव निर्वाचित महिला प्रधान ने यह भी भरोसा दिलाया कि मै सभी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलूंगी और सुख-दुःख में भी शामिल रहुंगी। इधर सुरसती देवी को ग्राम प्रधान निर्वाचित होने पर महेन्द्र चौहान,राजाराम चौहान,राम बिलास,कमलेश,उपेन्द्र,ओमप्रकाश,विजय,शशिकांत,दशरथ,श्यामकुमार,इन्द्रकुमार,संतोष,बुडुक,रघुवंशी,श्रीकांत,गुलाव,रामराज,कुष्ण कुमार,आशीष,विजय मौर्या,गिरजा, संतोष सोनकर,बाबूलाल विश्वकर्मा आदि ने हर्ष जताते हुए नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सुरसती देवी को बधाई दी हैं। बताते चले कि सुरसती देवी तथा इनके पति गुलाब सिंह चौहान ने भी पूर्व में एक-एक बार ग्राम प्रधान चुने जा चुके है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment