छह किलो 200 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

By:

On: Tuesday, April 27, 2021 2:32 PM

---Advertisement---

रामगढ(अरविंद गुप्ता संवाददाता)सोनभद्र: पन्नूगंज पुलिस ने मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर पकरहट पुलिया के पास दो व्यक्तियों को छह किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया।पन्नूगंज थाना प्रभारी भुवनेश्वर पांडेय व स्वाट प्रभारी अमित त्रिपाठी ने बताया कि अनिल यादव व विमलेश कुमार निवासी निवासी केसार, थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली गांजा लेकर तस्करी करने के लिए कहीं जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों को धर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से छह किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपितों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment