कोन क्षेत्र के खरौधी ग्राम प्रधान प्रत्याशी की आकस्मिक मौत,मचा हड़कम्प

By:

On: Tuesday, April 27, 2021 10:43 AM

---Advertisement---

ग्राम पंचायत खरौधी का चुनाव हो सकती है स्थगित- आर0के0 पाण्डेय

गाँव में शोक का लहर

कोन(जय दीप गुप्ता)सोनभद्र:कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरौधी के प्रधान प्रत्याशी महबुबन बीबी( 55 वर्ष) का मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे अचानक मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। हालांकि खरौधी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान मे थे। महबुबन बीबी की मौत की खबर मिलते ही 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर उहापोह की स्थिति बन गयी है ।जानकारी के अनुसार महबुबन बीबी निवर्तमान प्रधान जफर की मां थी जो महिला सीट होने के कारण निवर्तमान प्रधान के पत्नी की उम्र कम होने के कारण पर्चा खारिज हुआ था जिसके कारण अपनी मां को प्रत्याशी बनाकर दमदारी से चुनाव लड़ रहे थे कि मंगलवार की सुबह अचानक तबीयत बिगडी व अस्पताल लाते समय ही रास्ते में मौत हो गयी।
इस संबंध मे रिटर्निंग आफिसर कोन आर.के. पाण्डेय ने बताया कि खरौधी पंचायत का चुनाव फिलहाल स्थगित हो जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रधान के अलावा सभी ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत का चुनाव अपने तय तिथि पर ही होगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment