उपचार हेतु एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज गया
सोनभद्र:प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के डीलाही गांव के समीप सोमवार को दोपहर एक महिला ने ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई जिसको ग्रामीणों एवं मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गई स्टेशन अधीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि दोपहर में रावटसगंज से लुसा की तरफ जा रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने मोबाइल से मुझे अवगत कराया की एक महिला चपेट में आकर घायल हो गई है। जिसको गेट नंबर 26 सी पर तैनात कर्मचारी द्वारा मौके पर भेजा गया तो महिला घायल अवस्था में पड़ी थी जहां मौके पर ग्रामीण भी उपस्थित हो गए थे। जिन्होंने 112 नंबर को सूचितकिया गया मौके पर पहुंच कर पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा महिला को जिला अस्पताल ले गई बेहोशी हालत में महिला ने अपना नाम पता नहीं बता पाई ।उपस्थित ग्रामीणों ने महिला को अभी तक शिनाख्त नहीं कर पाए।


