आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन कर प्रचार प्रसार करने पर एक प्रधान प्रत्याशी के पति पर मामला दर्ज

By:

On: Monday, April 26, 2021 8:30 AM

---Advertisement---

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन कर प्रचार प्रसार करने पर एक प्रधान प्रत्याशी के पति पर मामला दर्ज किया गया थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि विकासखंड दूध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह में रांची रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोन मोड़ तिराहा के पास प्रधान प्रत्याशी माधुरी देवी के पति अरविंद कुमार जयसवाल के द्वारा 30, 35 लोगों को पीले रंग के टीशर्ट पर चुनाव चिन्ह व नारे छपा पहनकर जुलूस के साथ जनसंपर्क कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे थे जबकि इनके पास किसी भी तरह का कोई जुलूस व जनसंपर्क करने का आदेश किसी भी सक्षम अधिकारी के द्वारा नहीं दिया गया था इस पर इनके विरुद्ध आदर्श आचार संघिता के उल्लंघन पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment