समाजवादियों ने साइकिल यात्रा निकाल पर भाजपा के केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों को बताया जन विरोधी

By:

On: Tuesday, June 30, 2020 2:16 PM

---Advertisement---

समाजवादियों ने साइकिल यात्रा निकाल पर भाजपा के केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों को बताया जन विरोधी

 घर घर पम्पलेट बाँट कर जनता को किया जागरूक

 भाजपा के कथनी करनी मे जमीन आसमान का फर्क-गरीब विरोधी सरकार- विजय यादव

सलखन(सरफुद्दीन संवाददाता सलखन)सोनभद्र।समाजवादी पार्टी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व मे साइकिल यात्रा निकाल कर गुरमा,मारकुंडी के कई टोलों मे भ्रमण कर जनता से संवाद कर समाजवादी पार्टी का पम्पलेट वितरण कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय यादव ने लोगों को बताया कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बहुत ही चतुर व चलाक है यह गरीबों को झूठ बोल कर छलने की कार्य करती है इसके कथनी करनी मे जमीन आसमान का अंतर है।केंद्र में भाजपा की सरकार ने छह साल पूरे कर लिए हैं।इन वर्षों मे भाजपा ने गरीबों,किसानों और मजदूरों के हित में जो बडी-बडी लम्बी घोषणाएं की,उन पर आज तक अमल नहीं हुआ भाजपा की सरकार ने जनता का पूरा भरोसा तोडने व गरीब बिरोधी का कार्य कर रही है।भाजपा की सरकार मे तेजी से महंगाई बढ़ी है।डीजल-पेट्रोल की कीमतें रोजना बढ रही है।जिससे हर तपका प्रभावित हो रहा है और महंगाई तेजी से बढ रही है।केंद्र की सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की संप्रभुता बचाने मे असमर्थ है।नागरिकों को अधिकार को कुचला जा रहा है भाजपा के कार्यकाल में नोटबंदी,जीएसटी यंत्रणाए झेली हैं।भाजपा राज मे किसान कामगार,श्रमिक,और नौजवान सबसे बदहाल सरकारी भर्तीयो के नाम पर युवाओं को छला जा रहा हैं2017 के बाद चार भर्तियां लटकी पडी हैं।उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में सत्ता संरक्षित अपराधों की बाढ़ आ गयी हैं।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव ने अखिलेश यादव के कार्यकाल को शानदार कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी के सरकार मे बिजली उत्पादन एव विधुत वितरण मे अभूतपूर्व कार्य किया,300 से ज्यादा विधुत सब स्टेशन का निर्माण हुआ।मरीजों दुर्घटना मे घायलों को अस्पताल ले जाने 108 नम्बर की समाजवादी एम्बुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं व शिशुओं को अस्पताल ले जाने के लिए 102 नम्बर सेवा चालू की गयी थी बिमारी को इलाज के लिए विधायक निधि से 25 लाख रूपये सहायता का प्राविधान किया गया लोहिया आवास व समाजवादी पेंशन जिसे प्रदेश की भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।समाजवादी विचार धारा के लोग हर वर्गो के लिए कार्य करते है।इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला

अध्यक्ष विजय यादव व जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव के अलावा वरिष्ठ सपा नेता रामाश्रय भारती,ओबरा विधान सभा परमेश्वर यादव, पुर्व जिला सचिव डा0 लालब्रत यादव, ग्राम प्रधान रेडियो सुनील गौड,सूरज चौरसिया,मनोज सिंह,अफसर अहमद,अभिनव यादव, प्रदीप यादव,धीरेन्द्र यादव,आलोक शर्मा,आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now