सोनभद्र:कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत सप्ताहांत कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने तथा जनता में भयमुक्त वातावरण रखने व सुरक्षा की भावना के उद्देश्य से आज दिनांक 23.04.2021 को नवागत पुलिस अधीक्षिका सोनभद्र महोदया श्रीमती सुधा सिंह
द्वारा रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर चौराहे से होते हुए बढ़ौली चौराहे तक रोड मार्च/पैदल गस्त किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षिका द्वारा कोविड – 19 के दृष्टिगत लोगों को घरों मे रहने तथा अनावश्यक रुप से बाहर न निकलने हेतु प्रेरित किया गया तथा मास्क की चेकिंग एवं नाइट कर्फ्यू/सप्ताहंत कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षिका द्वारा कस्बे में यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज
अविनाश चन्द्र सिन्हा, थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती संतू सरोज, उ0नि0 यातायात समेत पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा
नवागत एसपी ने सप्ताहांत कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से नगर में किया फूट मार्च
---Advertisement---

