आदर्श नगर पंचायत चोपन में कांशीराम आवास के 37 कमरा आवंटन

By:

On: Tuesday, April 20, 2021 12:43 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/चोपन।आदर्श नगर पंचायत चोपन में सितंबर महीने में जिला प्रशासन के आदेश पर गठित टीम द्वारा वर्षों से कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना बिना आवांटन के जमे लोगों का कमरा उपजिलाधिकारी,परियोजना अधिकारी डूडा,क्षेत्रीय लेखपाल,अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में खाली करवाया गया था।कमरा खाली कराये जाने पर स्थानीय लोग रोने बिलखने लगे थे जिसके बाद कांशीराम आवास में रह रहे लोगों द्वारा कई बार आंदोलन भी किया गया नदी में जल समाधि लेने के लिये भी महिलाये उतरी थी उसके बाद नाराज प्रशासन द्वारा गरीबों के हित की आवाज उठाने वाली जनसेविका सावित्री देवी को प्रभारी निरीक्षक द्वारा चोपन थाने में भी बैठाया गया था साथ ही सावित्री देवी का भी कमरा खाली करवाया गया था।उसके बाद भी सावित्री देवी के साथ महिलाओं ने अपनी जिद न छोड़ी आवंटन कराये जाने को लेकर अड़ी रही उसके बाद संबंधित अधिकारियों से सावित्री देवी की वार्ता हुयी और जिलाधिकारी सोनभद्र ,अपर जिलाधिकारी परियोजना अधिकारी,को सावित्री देवी द्वारा पत्र प्रेषित किया गया था। जिसको संज्ञान में लेते हुये जिलाधिकारी सोनभद्र महोदय के निर्देश में अपर जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा पत्रांक संख्या 463/2020-21 को एक आदेश जारी हुवा जिसमे तहसीलदार ओबरा व अधिशासी अधिकारी चोपन को कमरा आवंटन करने हेतु प्राप्त आवेदन पत्र पर जाँच अधिकारी नामित किया था।आवंटन के पूर्व ठण्ड के मद्देनजर रखते हुये सावित्री देवी ने जिलाधिकारी महोदय से आग्रह किया था कि जब तक कमरा आवंटन नही हो जाता अस्थाई तौर पर कमरे खोलवा दिया जाये जिसको संज्ञान में लेकर कमरे खोलवाये गये थे।उसके पश्चात जारी पत्र के संदर्भ में जाँच अधिकारियों द्वारा सभी पात्र/अपात्र का चयन करते हुये जिलाधिकारी अधिकारी महोदय को आख्या प्रेषित किया गया था।जिसके संदर्भ में तहसीलदार ओबरा, परियोजना अधिकारी डूडा,अधिशासी अधिकारी चोपन की मौजूदगी में नगर पंचायत कार्यालय में 37 लाभार्थियों को लॉटरी प्रणाली के माध्यम से कांशी राम आवास का कमरा आवंटन किया गया उसके पश्चात पुनः कार्यवाही रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया गया था उसके पश्चात सभी चयनित लाभार्थियों को कांशीराम आवास का आवंटन पत्र प्राप्त हो गया हैं।सावित्री देवी ने कांशीराम आवास आवंटन पूर्ण प्रकिया होने पर जिला प्रशासन व स्थानीय अधिशासी अधिकारी व पत्रकारो को बधाई दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment