सोनभद्र:जिले में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से पांच मरीजों की मौत का आंकड़ा दर्ज किया गया है। कोरोना संक्रमण काल से अब तक चौबीस घंटे में मरने वालों को यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले चौबीस घंटे में अधिकतम तीन मौत दर्ज की गई है।
जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चौबीस घंटों में मरने वालों में शाहगंज क्षेत्र का 40 वर्षीय एक युवक ऐसा भी है, जिसे पूर्व में कोई बीमारी नहीं थी। उनको सांस लेने में समस्या आने पर राबर्ट्सगंज नगर के सांई अस्पताल में दिखाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें
बीएचयू रेफर किया गया था। वहां जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके अलावा मरने वालों में डायलसिस पर चल रहीं हिंडाल्को रेणुकूट निवासी 80 वर्षीय महिला, हिंडाल्को रेणुकूट निवासी 55 वर्षीय महिला, जो कि शुगर मरीज थीं, सांस की मरीज शाहगंज निवासी 49 वर्षीय महिला और राबर्ट्सगंज के उमरौरा निवासी 58 वर्षीय एक महिला शामिल हैं। इनको सांस में तकलीफ होने पर लोढ़ी में एलटू में भर्ती कराया गया था। शाहगंज निवासी युवक के अलावा अन्य चारों की मौत राबर्ट्सगंज के लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल के कोविड-19 के एलटू वार्ड में हुई है।
Big breaking:जिले मे कोरोना ने तोड़ा एक और रिकार्ड,कोरोना से एक दिन मे 5 मौत
---Advertisement---

