जिलापंचायत चुनाव में पू न नि मंच करेगा भागीदारी

By:

On: Sunday, April 18, 2021 10:26 AM

---Advertisement---

सोढ़ा जिलापंचायत क्षेत्र से मंच नें उतारा प्रत्याशी

सोनभद्र, किसानों कामगारों की आवाज बुलंद करने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहने वाले पूर्वांचल नव निर्माण मंच नें जिलापंचायत क्षेत्र सोढ़ा से चुनाव मैदान मे अपना प्रत्याशी उतारा । मंच के अध्यक्ष श्रीकांत तथा उपाध्याय गिरीश पाण्डेय ने बताया कि चपईल गांव के निवासी किसान पुत्र अभय सिंह नें पूर्वांचल नव निर्माण मंच के समर्थन से आज पर्चा दाखिल किया है । कहा क्षेत्र की विषमताओं को दूर करने तथा लोगों की आवश्यक आवश्यकता की पूर्ति करने के संकल्प के साथ अभय सिंह चुनाव मैदान में हैं । नेता द्वय ने बताया पू0न0नि0मंच के साथ पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसानों का भी समर्थन अभय सिंह को प्राप्त है। अभय सिंह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से एमए एलएलबी की शिक्षा प्राप्त किया है । अभय सिंह ने कोविड नियमों का पालन करते हुए सादगी से आज अपना नामांकन किया । नामांकन के दौरान उदय प्रकाश, वनवासी सेवा समिति के अध्यक्ष भोला देव पाण्डेय, विकास कुमार , पिंटू पटेल , निर्भय कुमार, आलोक मौजूद थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment