दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लैपटॉप सहित हजारों रुपये की चोरी

By:

On: Saturday, April 17, 2021 3:15 PM

---Advertisement---

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित इनकम टैक्स कार्यालय के पास एक ऑटो मोबाइल्स के दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लैपटॉप सहित हजारों रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। लेकिन अब तक पुलिस चोर को नहीं पकड़ सकी है।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव निवासी प्रबल कुमार चौबे का उरमौरा में वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर इनकम टैक्स कार्यालय के पास सोनभद्र ऑटो मोबाइल्स की दुकान है। 13 अप्रैल की रात किसी समय दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में प्रवेश कर गए। पीड़ित के मुताबिक दुकान की दराज में रखा करीब 17 हजार 500 रुपये, लैपटॉप सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान चोर उठा ले गए। दूसरे दिन दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी हुई तो कोतवाली में तहरीर दी गई। दुकान में लगे सीसी टीवी फुटेज में एक मास्क पहना व्यक्ति चोरी करते हुए देखा जा रहा है। सीसी फुटेज भी पुलिस को दिखाया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस चोर को नहीं पकड़ सकी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment