आवश्यक कार्य पड़ने पर ही शिक्षक जाए स्कूल:-डीआईओएस प्रवीण मिश्रा

By:

On: Saturday, April 17, 2021 2:07 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक राजकीय/अशासकीय सहा0प्राप्त/वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय को अवगत कराया है कि अत्यधिक तेजी से बढ रहे कोराना के प्रसार को ध्यान में रखते हुये प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया है कि विद्यालयों में आवश्यकतानुसार ही शिक्षकों को बुलायें साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी शिक्षक अपने-अपने विषय की वर्चुअल कक्षायें नियमित रूप से लेते रहेंगे। राजकीय/अशासकीय सहा0प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक विभागीय कार्यो के मद्देनजर अपने लिपिकों के साथ विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहेगे। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत किसी भी स्टाफ को मुख्यालय छोडने की अनुमति नहीं है। डीआईओएस ने बताया कि अकारण किसी शिक्षक शिक्षिका को विद्यालय नहीं बुलाया जाएगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment