घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खजूरी गांव के दिव्हार बाबा के पास की
(दुद्धी/सोनभद्र) आज शाम लगभग 7:00 बजे दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खजुरी में रेलवे लाइन को क्रॉस कर रहे। आनंद कुमार 22 वर्ष पुत्र देवेंद्र चोधरी ग्राम खजूरी के दिव्हार बाबा मंदिर के पास गुजर रहा था ।जो की लेबर मजदूरी का काम करता है । नित्य दिन की भांति उसी रास्ते से काम कर लौट रहा था।कि रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त रेलवे इलेक्ट्रॉनिक तार अचानक टूट कर गिर पड़ी और युवक उसकी चपेट में आगया। आनन फानन में आस पास के लोगो ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया जहा
उपस्थित चिकित्सक संजीव कुमार ने प्राथमिक इलाज कर बताया कि युवक 27 प्रतिशत से भाग करेंट से झुलस गया है।जिसमे उसका बाया हाथ व पीठ के पीछे के अंग झुलस गया है।जिसे ज़िला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।।

