चुर्क क्षेत्र बना छिनैती व लूट का अड्डा,पुलिस प्रशासन मौन

By:

On: Thursday, April 15, 2021 2:44 AM

---Advertisement---

चुर्क क्षेत्र में लगातार बाइक सवार उचक्कों द्वारा किया जा रहा छिनैती लोगों मे भय व्याप्त

सोनभद्र:चुर्क चौकी क्षेत्र में बाईक चोरो का गिरोह लगातार एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए चोरी की हैट्ट्रिक बना रहे हैं। वहीं चोरों की धरपकड़ करने वाली पुलिस भी लाचार नजर आ रही है। आलम यह है कि लगातार छिनैती की वारदातें बढ़ रही है। जिससे लोगो मे भय व्याप्त है। क्षेत्र में इन दिनों जुआरी और नशेड़ी लोगो पर कहर बनकर टूट रहे है। और लोगो को अपना निशाना बना रहे है। हालांकि चुर्क क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल कर अपराधियो को सुधर जाने की चेतावनी दी है और कुख्यात हो चले बदमाश लगातार छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देकर अभी भी पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द बने हुए है। क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही छिनैती थमने का नाम नहीं ले रही है पिछली चोरियों का खुलासा अभी नहीं हो पाया कि कल शाम पुलिस लाइन से आगे घसिया बस्ती के पास की घटना है मंगलवार की देर शाम की पीड़ित अवधराज निवासी अगरहवा जिला सिगरौली ने चुर्क चौकी में तहरीर दी कि मैं अपने परिवार के साथ चुर्क अपने मित्र के घर मिलने जा रहा था तभी चुर्क चौराहा *घसिया बस्ती* के पास कुछ उचक्कों द्वारा मेरे तथा मेरी पत्नी के साथ मारपीट कर मोबाइल एवं पैसे की छिनैती की गई आए दिन हो रही छिनैती जैसी घटनाओं से रोड पर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त हो गया है क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हो रही छिनैतीयो का खुलासा कर चोरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने आशा व्यक्त की है,कि ताबड़तोड़ हो रही छिनैती जैसी घटनाओं को पुलिस रोककर अपने प्रति लोगो मे एक बार फिर विश्वास की बहाली करेगी

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment