शाहगंज सोनभद्र l स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ढुटेर गांव में बुधवार को सुबह कच्चे घर में अचानक आग लगने से हजारों की नुकसानी हो गई है l घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को बुझाने में सफल हुएl संयोग ही रहा कि आग पर कुछ समय बाद काबू पालिया गया नहीं तो बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था l मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढुटेर निवासी राम गति दुबे के घर में बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे अचानक आग लग गई l घर से धुआ निकलते देख एक व्यक्ति ने शोर मचाना शूरू किया l यह सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने
पानी के माध्यम से आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाने मे सफल हुऐ l भुक्तभोगी गृहस्वामी ने बताया कि उक्त आग लगी घटना में करीब 30,000 रुपए की क्षति हुई है l इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरजीत मौर्य ने बताया कि इस मामले की सूचना संबंधित लेखपाल को दे दी गई है l
घर में आग लगने से हजारो का समान नुकसान
---Advertisement---

