एसडीएम ने 45 वर्ष के अधिवक्ताओं से वैक्सीनेशन करवाने की किया अपील

By:

On: Monday, April 12, 2021 2:23 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इससे बचाव के लिए उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने सभी 45 वर्ष से ऊपर के अधिवक्ताओं से टीकाकरण कराये जाने का अपील किया है| उन्होंने यह भी कहा है कि तहसील में बिना मास्क कोई भी प्रवेश ना करें| कहा कि अनावश्यक भीड़ तहसील में ना लगाए ,समस्यायों के निवारण व सुझाव के लिए एक सिंगल विंडो काउंटर तहसील में खोले जाने की तैयारी चल रही है जल्द ही इसका क्रियान्वन शुरू कर दिया जाएगा|जहाँ विभिन्न कार्यक्रमों के परमिशन संबंधी आवेदन देखे जाएंगे| उन्होंने राजस्व के विभिन्न न्यायालयों जैसे उपजिलाधिकारी कोर्ट व तहसीलदार कोर्ट में भी शत प्रतिशत मास्क के प्रयोग पर जोर दिया है अपील किया है कि अधिवक्तागण वादकारियों के पैरवी के लिए जब कोर्ट में दाखिल करें तो मास्क अवश्य लगाकर आये|अगर इसका उलंघन पाया गया तो 500 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा ,जिसकी वसूली सख्ती से होगी|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment