_सोनभद्र:उमेश कुमार सिंह थाना अनपरा अंतर्गत बनवारी खरवार निवासी कुलडोमरी टोला पड़ारवा मिर्चाधुरी गाँव के खरखटटी पहाड़ी चौराहा के पास अचानक ट्रक में लदी गेंहू की बोझ हाइटेंसन की तारों की चपेट में आकर आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं से पूरा क्षेत्र भर गया। ग्रामीणों ने समर्सिबल की मदद से आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक गेंहू की बोझ जलकर राख हो गया।किसान बनवारी खरवार पुत्र तिलकधारी ने बताया कि तकरीबन दो लाख रुपये की गेंहू जलकर राख हो गयी।11000
वोल्टेज की तार बहुत नीचे लटकी हुई थी, जैसी ही इन हाईटेंशन तारों के नीचे से ट्रक गुजरा तो पूरे ट्रक में ही आग लग गया। अब लोग बनवारी खरवार पुत्र तिलकधारी के फसल के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस हादसे के लिए इलाके के लोग बिजली कंपनी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं कि। इस हादसे के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है।_
_हाईटेंशन तार की चपेट में आया गेंहू की बोझ से भरा ट्रक, सड़क पर मची चीख-पुकार
---Advertisement---

