हौसला बुलंद चोरों के आगे पुलिस प्रशासन मौन

By:

On: Saturday, April 10, 2021 3:43 AM

---Advertisement---

हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों द्वारा लगातार छिनैती कर पुलिस के लिए चुनौती भरा कदम

सोनभद्र:चुर्क सूबे की सरकार अपराध रोकने को आतुर हैं, मगर इस समय चुर्क चौकी क्षेत्र में बदमाश बेकाबू हैं। सरेराह बदमाश लूटपाट कर रहे हैं। अभी तीन दिन पहले हॉस्पिटल में कार्य कर रहे एक बच्चे की मोबाइल घर आते समय रास्ते में दो बाइक सवार मारपीट पर छीन ली तथा 2 दिन पहले चुर्क रोड पर ही बाइक सवार उचक्कों द्वारा एक महिला के साथ चैन छीनने की वारदात को अंजाम दिया गया कल आदित्य सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी सहिजन खुर्द जो प्रतिदिन अपने घर से राबर्टसगंज जिम करने जाता है वह जब वापस लगभग रात्रि 8बजे साईकिल से अपने घर आ रहा था तब इसी चुर्क रोड पर ही दो बाइक सवार हौसला बुलंद बदमाशों ने पहले उससे ओवरटेक किया फिर उसके साथ मारपीट कर उसकी मोबाइल छीन लिए लगातार तीन दिन से हौसला बुलंद बदमाशों ने चुर्क रोड पर छिनैती जैसी घटना को अंजाम देकर पुलिस के लिए एक चुनौती खड़ी कर दे रहे हैं तथा इनके पुलिस के गिरफ्त में नही आने से आने जाने वाले दहशत में है पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र के लोगों की मांग है कि प्रशासन हो रही छिनैती जैसी घटनाओं का खुलासा करे तथा ऐस लोगों पर कड़ी कार्रवाई करे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment