झारखंड सीमा से सटे इलाकों में पुलिस ने की सघन कांबिंग

By:

On: Saturday, April 10, 2021 1:24 AM

---Advertisement---

कोन(जयदीप गुप्ता)।शुक्रवार को झारखंड सीमा से सटे इलाकों में चांचीकला चौकी इंचार्ज मो.अरशद ने भारी पुलिस बल के साथ देर शाम तक सघन कांबिंग की वहीं उन्होंने कांबिंग के दौरान थाना क्षेत्र के मझिगवां, नैकहा,नक्तवार की जंगलों के आस पास में रहने वाले लोगों से नक्सली गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही उन्होंने कहा कि किसी तरह की नक्सली गतिविधि की जानकारी होने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें आपलोगो को किसी तरह से डरने की जरूरत नहीं है आपलोग भयमुक्त जीवन व्यतीत करें आपकी सुरक्षा में पुलिस सदैव ही उपस्थित है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी भी अराजक तत्वों के द्वारा क्षेत्र में किसी भी तरह से अशांति फैलाने की कोशिश की जायेगी तो किसी भी हाल में उसे बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा लगातार जंगलों में कांबिंग की जा रही है और आगे भी कांबिंग की जाती रहेगी वही नैकहा बार्डर के समीप आस पास के लोगो को इकठ्ठा कर बताया कि चुनाव में निष्पक्ष वोट करे किसी के प्रलोभन में आने की जरूरत नही है। वही बार्डर पर सन्दिग्ध लोगो की आवाजाही होने पर भी तत्काल पुलिस को सूचना देवे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment