किशोरी से रेप के मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

By:

On: Friday, April 9, 2021 3:02 PM

---Advertisement---

दुद्धी( रवि सिंह)सोनभद्र| कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक किशोरी के साथ कथित तौर रेप के मामले में दो युवकों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है|

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने अपने नाबालिक पुत्री के साथ दीपावली के 3-4 दिन बाद 16 नवम्बर 20 को गांव के ही दो युवकों द्वारा घर से पुत्री को कही लेजाकर दो – तीन दिन के अंतराल पर बारी बारी से बलात्कार करने का आरोप लगाया है|आरोप लगाया है कि घटना को अंजाम दे उक्त युवकों ने उसके पुत्री को गर्भवती भी कर दिया है | उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त प्रकरण में दो युवकों के खिलाफ बलात्कार व पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment