सदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

By:

On: Friday, April 9, 2021 2:05 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी के कोटर डूबा में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का पेड़ से लटकता शव देखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी के कोटर डूबा गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने एक युवक का रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता शव देखा। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों ने उसकी पहचान कराई तो उसकी शिनाख्त गांव निवासी 19 वर्षीय शिव केवल पुत्र जगबंधन के रूप में हुई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर मामला दर्ज किया गया है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment