बीजपुर (बग्घा सिंह) थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लीलाडेवा में एक बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। सर्प दंश की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना ग्राम प्रधान श्याम कार्तिक जायसवाल ने स्थानीय पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल को देकर समुचित करवाई तथा आपदा राहत कोष से सहायता दिलवाए जाने की मांग की है।जानकारी के अनुसार सुदर्शन 09 वर्ष पुत्र श्रीराम गोंड निवासी लीलाडेवा गुरुवार देर शाम को अपने घर के समीप खेल रहा था कि कहीं छुपा हुआ जहरीला सर्प अचानक आकर बच्चे को काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजन जब तक धन्वन्तरि चिकित्सालय ले जाने की सोच रहे थे की घर पर ही उसकी मौत हो गई।बच्चे की मौत से गाँव सहित परिजनों में हड़कम्प मच गया। पुलिस के अनुसार सर्प दंश से मृत बच्चे के शव का पीएम कराकर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।
09 साल के बच्चे की सर्प दंश में मौत,कोहराम
---Advertisement---

