_सोनभद्र:उमेश कुमार सिंह अनपरा थाना अंतर्गत मंगलवार की रात्रि को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक रज़ाई, गद्दे की दुकान सोनारी गली अनपरा बाजार में शार्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पता चलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।दुकान के मालिक मुस्ताक ने बताया कि शार्टसर्किट से
आग लगने से अंदर पड़ा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।_
शार्टसर्किट से लगी दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
---Advertisement---

