बैंक के जनरेटर में लगी आग, मचा अफरा तफरी

By:

On: Tuesday, April 6, 2021 3:26 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:मंगलवार की सुबह ग्यारह बजे घोरावल नगर में स्थित इंडियन बैंक के जनरेटर में आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस हादसे में जनरेटर जल गया। वाकया सुबह 11 बजे का रहा जिस वक्त इंडियन बैंक में ग्राहकों की भीड़ लग रही थी। जिस भवन में इंडियन बैंक खरुआव घोरावल संचालित होता है वह ऊपर के फ्लोर पर है। उसके नीचे मुख्य तल पर एक फोटो स्टूडियो और निजी अस्पताल खुला है। बैंक का बड़ा जनरेटर नीचे मुख्य तल पर रखा है। बताया गया कि अचानक जनरेटर से धुआं निकलने लगा और आग पकड़ लिया। लोगों की निगाहें धुंए और आग पर पड़ी तो लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रखे हुए जनरेटर वाले स्थान के इर्द-गिर्द रहवासियों के होश उड़ गए। बैंक कर्मियों ने ग्राहकों को बाहर निकाला। शटर बंद कर बैंक स्टाफ बाहर निकल गया। रहवासियों ने साहस दिखाया और पानी से भरी बाल्टी तथा डिब्बा लेकर जनरेटर पर फेंका। किसी ने सूचना देकर बिजली विभाग को आपूर्ति बंद कराई तो किसी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तत्काल पीआरवी पुलिस पहुंची।और फायर ब्रिगेड के जवान भी पहुंचे। आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। माना जा रहा है कि घटना का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment