सोनभद्र निवासी एक महिला की भदोही मे सड़क दुर्घटना में मौत

By:

On: Tuesday, April 6, 2021 2:49 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पीपरवार गांव निवासी एक महिला की भदोही के औराई क्षेत्र में जीटी रोड पर सोमवार को भोर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं हादसे में महिला के साथ जा रहे उसके दोनों पुत्र भी घायल हो गए। महिला अपने दो पुत्रों के साथ अपनी दवा कराने वाराणसी से प्रयागराज जा रही थी। पीपरवार निवासी दिवाकर पाठक की पत्नी सुनयना पाठक (45) साल अपने पुत्रों के साथ वाराणसी में रहती थीं। 

सोमवार को भोर में वह कार से अपने पुत्रों शिवा पाठक (22) व वैभव पाठक (18) के साथ दवा कराने वाराणसी से प्रयागराज जा रही थीं। गाड़ी को शिवा चला रहा था। औराई कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर अचानक कार का अगला पहिया फट गया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुनयना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवा व वैभव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और मृतका सुनयना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर हादसे की खबर घोरावल व पीपरवार पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही मृतका के पति दिवाकर पाठक परिजनों के साथ औराई के लिए रवाना हो गए। सोमवार अपराह्न पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शाम को वाराणसी में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment