विजिलेंस टीम की छापेमारी से कस्बे में हड़कम्प

By:

On: Monday, April 5, 2021 3:09 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| स्थानीय क़स्बे के विद्युत कनेक्शन धारियों के यहां आज बिजली विभाग के विजिलेंस की टीम ने औचक छापेमारी अभियान चलाया ,इस दौरान क़स्बे के विभिन्न वार्डो में लगभग 40-50 कनेक्शनधारियों के यहां छापेमारी अभियान चलाया गया इस दौरान उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी के कई मामले सामने आए, विजिलेंस की छापेमारी से कस्बे में हड़कम्प मच गया |

   छापेमारी का नेतृत्व कर रहे ,सोनभद्र जिले के पॉवर कारपोरेशन विजिलेंस के अवर अभियंता अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि यहां क़स्बे में तालाब रोड़ , वार्ड नं 11 ,वार्ड 8 ,वार्ड 10 व हनुमान मंदिर चौक पर लगभग 40 कनेक्शन धारियों के यहां छापेमारी की कार्रवाई की गई है|इस दौरान कई गड़बड़ियां सामने आई है कुछ लोगों के कनेक्शन की रसीद नहीं दिखाई गई जिन्होंने कल रसीद दिखाने की बात कही है वही 4 -5 कनेक्शनधारियों के यहां बाई पास भी पाया गया है , जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment