सोनभद्र:स्थानीय क्षेत्र के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम जुड़ीं में परचुन की दुकान में लगी आग सब सामान जल कर खाक।आज लगभग 12बजे दोपहर के समय दुकान दार धर्मेन्द्र पुत्र पारस अपने मित्रों के साथ बैठकर तास खेल रहे थे।किनारे से धुआं उठने लगा,बाहर निकल कर देख हैरान हो गए।उनके मित्रों के शोर मचाया, एक दौड़ कर बाल्टी पानी लाया ,इतने में घास पूस की दुकान जल
कर खाक हो गई।जिसमें टीबी,फ्रिज, पंखा, सहित प्रचून की सारी सामग्री जल कर तहस नहस हो गई। दुकान दार जितेन्द्र,धर्मेंद्र के अनुसार 60 से 70 हजार रुपये के लगभग समान जल गई है।पास में मुर्गी का दरबा था, जिसमें 5 मुर्गी पालन किया गया था वह भी जल कर स्वाहा हो गई।आग कैसे लगीं।समझ से परे है।समाचार लिखे जाने तक आग लगने का पता नहीं चल पाया था।
सदिग्ध परिस्थितियों में परचुन के दुकान में लगी आग,समान जल कर खाक
---Advertisement---

