05 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने शॉल भेंट कर दी भावभीनी विदाई
सोनभद्र:आज दिनांक 31.03.2021 को पुलिस लाइन चुर्क में जनपद सोनभद्र से सेवानिवृत्त हुए 05
पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा शॉल भेंट कर उन्हे
भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी ।
सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों का विवरण-
1. उ0नि0 रेडियो– श्री रामबचन यादव
2. उ0नि0– श्री गिरिराज राय
3. उ0नि0– श्री रामअशीष यादव
4. उ0नि0– श्री ओमप्रकाश पाण्डेय
5. उ0नि0– श्री कल्पनाथ यादव

