घोरावल(पी डी)सोनभद्र:मंगलवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरया गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट हुई। गर्भवती महिला समेत तीन घायल हो गए। बरया निवासी बलदेव पुत्र नंदलाल विश्वकर्मा ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि सोमवार की दोपहर वह गांव से वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उससे मारपीट कर ली। मदद के लिए शोर मचाने पर उसका भाई सूरज और सूरज की गर्भवती पत्नी कविता बीच-बचाव करने लगे तो उन लोगों ने सूरज और कविता से भी मारपीट कर ली। इस मारपीट में कविता (25), उसका पति सूरज (28) व जेठ बलदेव घायल हो गए। घायलों ने एम्बुलेंस एवं 112 नंबर डायल कर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से गर्भवती महिला समेत तीनों घायलो को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।बलदेव के मुताबिक उधर घटना के बाद न तो घटनास्थल पर और न ही अस्पताल में पुलिस पहुंची। बलदेव ने बताया कि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त होने के मामले में गांव के ही एक परिवार से विवाद हो गया था। जिसके बाद विपक्षियों ने उसके साथ व उसके भाई व गर्भवती भयोहु के साथ मारपीट की। सोमवार व मंगलवार को दो बार उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने बुधवार को मेडिकल कराने के लिए बुलाया है।
आपसी विवाद में हुई मारपीट, गर्भवती महिला समेत तीन घायल
---Advertisement---

