कुशवाहा भवन पर बसंत उत्सव कार्यक्रम किया गया आयोजित

By:

On: Tuesday, March 30, 2021 2:25 PM

---Advertisement---

सोनभद्र: नगर स्थित कुशवाहा भवन पर बसंत उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता इंजीनियर पीएन सिंह ने किया मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा जी थे तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के सामने संरक्षक सदस्य अतिथि सभी लोगों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया इस अवसर पर उदयनाथ कुशवाहा बालेश्वर सिंह राजा राम सिंह झरी लाल कुशवाहा ने प्रकृति को उदाहरण देकर बताया कि परिवर्तन प्रकृति का शाश्वत नियम है इसी तरह हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि शिक्षित व्यक्ति ही समाज में बदलाव लाता है पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने कहा हमें सतत संघर्ष करके संघर्षों से सीखना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी को हम एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर सकेंइतिहास उसी का होता है जो संघर्षशील होता है पंकज कुशवाहा ने समिति के उद्देश्यों के बारे में बताएं आय-व्यय का विवरण शशि कांत वर्मा और रवि कांत कुशवाहा ने दिया कार्यक्रम को मोहन कुशवाहा किरण कुशवाहा कुसुम कुशवाहा सुमन कुशवाहा समृद्धि कुशवाहा नरेंद्र प्रताप मौर्य भागीरथी मौर्य ओमप्रकाश मौर्य रघुवर प्रसाद मौर्य शिवकुमार मनोज मौर्य ने अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का सफल संचालन रवि मौर्य उर्फ शावक ने किया कार्यक्रम में आए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजय कुमार सिंह ने किया और कहां प्रत्येक त्यौहार कुछ ना कुछ संदेश देते हैं हमें उसे आत्मसात करने की जरूरत है करो ना कॉल पीरियड में शासन के दिए गए दिशा-निर्देशों का हमें पालन करना चाहिए करुणा का खतरा अभी टला नहीं है 2 गज दूरी चेहरे पर मास्क और बराबर सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें I

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment