अनियंत्रित बालू लदे टिपर ने 10 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर ,ट्रामा सेंटर रेफर

By:

On: Saturday, March 6, 2021 2:16 PM

---Advertisement---

दुद्धी(ravi singh)सोनभद्र|कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रजखड़ गांव में पूर्व में चले पेट्रोल पंप से थोड़ा पहले एनएच 39 दुद्धी – हाथीनाला मार्ग पर आज दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित टीपर ने एक 10 वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी ,वहीं टिपर आगे जाकर पटरी पर मौजूद ईंटो की ढ़ेर से जा टकराई ,घटना से घबराया चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया|परिजनों ने घायल बालिका को टेम्पू से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाये जहां से चिकित्सक संजीव कुमार ने बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया|

प्राप्त जानकारी के अनुसार आकृति उम्र 10 वर्ष पुत्री मदन लाल शर्मा आज दोपहर अपनी माँ के साथ दुद्धी बाजार आने के लिए टैम्पू पकड़ने के लिए सड़क पर आई थी कि वह दुद्धी से रजखड़ की ओर जा रही एक बालू लदे टिपर के चपेट में आ गयी|जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी|यहां से रेफर करने बाद परिजन निजी साधन से वाराणसी रवाना हो गए|टिपर दिघुल गांव की बताई जा रही है|समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने टिपर रोक कर रखा था | दो माह पूर्व इसी स्थान से कुछ आगे नगवां बालू साइट पर बालू लेने जा रही एक टिपर ने प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के गाड़ी में टक्कर मार दी थी जिससे वे बाल बाल बच गए थे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment