सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हिंडालको रेनुसागर एवं श्रम विभाग, सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में सुमंगलम भवन में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में सैकड़ो श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच, उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा श्रमिक कल्याण से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रमिकों का डॉक्टर मनोज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। श्रमिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।डॉक्टर मनोज कुमार ने शिविर में आये श्रमिक लाभार्थी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
इस अवसर पर श्रम विभाग के लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर मनोज शर्मा एवं हिंडालको रेनुसागर के ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने संयुक्त रूप से श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि औद्योगिक विकास में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रमिकों के स्वास्थ्य, सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता देना सामूहिक जिम्मेदारी है।
शिविर में श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी गई। संबंधित अधिकारियों ने पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं प्रावधानों से अवगत कराया।
आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति हिन्डाल्को रेनुसागर के अधिकारी रोहित सक्सेना ने आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संबंधित विभागों के अलावा हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी रोहित सक्सेना,रमेश बर्मा,सदानन्द पांडेय का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम में हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी, श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी प्रवीण मदक, राजेश शर्मा,शिवम अग्रवाल चिकित्सकीय टीम तथा बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now