विण्ढमगंज/सोनभद्र पुलिस द्वारा गो-तस्करी से सम्बन्धित प्रकरण में 1 अभियुक्त गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में दिनांक 21.09.2026 को थाना विण्ढमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना विण्ढमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-119/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त सुमेश चौधरी पुत्र स्व0 भीखू चौधरी, निवासी वार्ड नं0-08, ग्राम हारादाग कला, पोस्ट भागोडीह, थाना रमना, जनपद गढ़वा, झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सुमेश चौधरी पुत्र स्व0 भीखू चौधरी, निवासी वार्ड नं0-08, ग्राम हारादाग कला, पोस्ट भागोडीह, थाना रमना, जनपद गढ़वा, झारखण्ड।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 जयप्रकाश यादव, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
हे0का0 सुरेन्द्र प्रजापति, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
का0 भूपेन्द्र पाण्डेय, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।

