अनपरा/सोनभद्र भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बृजेश शर्मा एवं उपाध्यक्ष विक्रम सिंह के अनुशंसा और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के सहमति से अनपरा निवासी देश दीपक मिश्रा को संगठन का उत्तर प्रदेश महासचिव नियुक्ति किया गया। यह आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा जारी आदेश में श्री देश दीपक मिश्रा को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल पदभार ग्रहण करें। साथ ही, उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है कि वे प्रदेशभर में संगठित व असंगठित क्षेत्रों की ट्रेड यूनियनों के पंजीयन कार्य को गति दें, ताकि मजदूरों, कर्मचारियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को न्याय एवं उनके वैधानिक अधिकार सुनिश्चित हो सकें।
देश दीपक मिश्रा ने नियुक्ति के उपरांत अपने वक्तव्य में कहा, “भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मजदूर वर्ग देश की रीढ़ है, और हमारा उद्देश्य है कि हर श्रमिक को उसका हक और सम्मान मिले। मैं पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के हर कोने में सशक्त बनाने का कार्य करूंगा। मजदूरों की ऊर्जा को संगठित कर हम मजदूर हितों के संरक्षण और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस प्रयास करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन के हर युवा कार्यकर्ता को श्रम नीतियों, श्रमिक अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। मजदूर आंदोलन को आधुनिक तकनीक और जनसंपर्क माध्यमों से जोड़कर, इसे और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने श्री देश दीपक मिश्रा को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सरोकार की नई मिसाल कायम करेगा।
इस नियुक्ति की प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, मुख्य श्रम आयुक्त तथा BJMTUC के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

