प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को चेयरमैन कमलेश मोहन ने मांगपत्र सौंपा।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत मे हो रहे विकास कार्यों में और तेजी लाने के लिए चेयरमैन कमलेश मोहन ने मंगलवार को जनपद के नवागत प्रभारी मंत्री मा. हंसराज विश्वकर्मा से मुलाकात कर नगर के विभिन्न विकास कार्यों से संदर्भित मांगपत्र सौंप कर उसे जनहित मे पूरा कराने का मांग किया ।
चेयरमैन ने पत्र मे जनपद के सबसे प्राचीन तहसील मुख्यालय दुद्धी स्थित नगर निकाय की बजट व स्थिति पर प्रकाश डालते हुए, कहा है कि नगर के विभिन्न वार्डों में गलियों एवं नालियों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है।जिनका जनहित में निर्माण कराया जाना नितांत आवश्यक है।उन्होंने अपने पत्र में दर्जनों गलियों व नालियों को सूचीबद्ध कर, नवनिर्माण की मांग की है। जिस पर मंत्री जी ने बजट आवंटन हेतु हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़,जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता,प्रभारी अनिल सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now