बागेसोती में कर्मा महोत्सव के दौरान दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक,भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

---Advertisement---

 

कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)। विकासखंड कोन के ग्राम पंचायत बागेसोती के जउवाजोत में मंगलवार को सेवा समर्पण संस्थान, सोनभद्र के तत्वावधान में जनजातीय सांस्कृतिक (कर्मा) महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, लोकगीत और लोकनृत्य की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र पारंपरिक गीत-संगीत से गूंज उठा और लोगों में उत्साह व उल्लास का माहौल रहा।
महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। लोकगीतों और पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह लोगों की भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ओबरा तहसीलदार नरेंद्र राम, संयोजक हरिनाथ उरांव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद जी, धीरेंद्र जायसवाल समेत जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय संस्कृति देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। कर्मा महोत्सव जैसे आयोजन समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और गौरवशाली विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।
महोत्सव को सफल बनाने में बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने शिक्षक साथियों के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम स्थल पर सक्रिय रहे।
आयोजन को सफल बनाने में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, राजकुमार उरांव, विजय सिंह, विनोद उरांव, अमरनाथ, कार्तिक, शिवानन्द, हृदय यादव और बिहारी समेत आयोजन समिति से जुड़े लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में संयोजक हरिनाथ उरांव एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों और कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now