(जयदीप गुप्ता)। कोन/सोनभद्र स्थानीय कस्बा स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को आगामी रामलीला मंचन कार्यक्रम को लेकर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष रामलीला आयोजन के दौरान हुई आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रामलीला मंचन की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। पिछले कार्यकाल में कमेटी द्वारा किए गए कार्यों एवं आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर देखते हुए उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को ही एक बार पुनः जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया। सभी पदाधिकारियों ने आगामी रामलीला मंचन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
सर्वसम्मति से संतोष पासवान को मुख्य संरक्षक, सुशील जायसवाल को अध्यक्ष, भूपेन्द्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार चतुर्वेदी को संगठन मंत्री, दिनेश गुप्ता को प्रबंधक तथा गौतम कुमार शर्मा को सचिव चुना गया। वहीं अजय कुमार जायसवाल, सरोज गुप्ता एवं राजू बाबा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला मंचन क्षेत्र की पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा है। इसे और बेहतर बनाने के लिए सभी के सहयोग से आयोजन किया जाएगा। मंचन के दौरान दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों को प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आगामी रामलीला आयोजन को सफल और आकर्षक बनाने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई।इस मौके पर सुमेर शर्मा,अनुज तिवारी,हृदय निवास पाण्डेय,रामकुमार जायसवाल,राजकुमार भारती,अमरनाथ पासवान,विजय गुप्ता,उमेश भारती समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहें।
कोन में रामलीला मंचन को लेकर कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर जताया भरोसा
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, September 12, 2026 6:49 PM
---Advertisement---

