“दौड़ेंगे स्वस्थ जीवन की ओर, रहेंगे नशे से दूर”*

---Advertisement---

 सिंगरौली (म.प्र.)**”नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस ने निकाली मैराथन दौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, स्वयं भी दौड़ में हुए शामिल*

*पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आज सिंगरौली पुलिस द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। लगभग 03 किलोमीटर लंबी यह मैराथन पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम तक आयोजित की गई।*

*कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक श्री राकेश साहू द्वारा पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।*

इसके उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। दौड़ प्रारंभ होने से पूर्व उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

विशेष बात यह रही कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा स्वयं भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम तक पूरी मैराथन दौड़ में प्रतिभागियों के साथ दौड़े, जिससे उपस्थित युवाओं एवं पुलिस बल का उत्साह कई गुना बढ़ गया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “नशे से दूरी है ज़रूरी”, “स्वस्थ युवा–सशक्त भारत” तथा “Say No to Drugs” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

मैराथन दौड़ में उप निरीक्षक श्री पवन सिंह, शिवम सिंह, विनय प्रकाश शुक्ला, रुपा अग्निहोत्रि, सूबेदार श्री आशिष तिवारी व पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, महिला पुलिस बल एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन एवं जनजागरूकता का वातावरण देखने को मिला।

*सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित सिंगरौली के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment