मनोनीत सभासदों को दिलाई गई शपथ।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Thursday, May 7, 2026 1:26 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।

रेनुकूट नगर पंचायत के कार्यालय में राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर उपजिलाधिकारी दुद्धी श्री निखिल यादव द्वारा श्री आशीष मिश्रा ,श्री प्रभाकर गिरि श्रीमती माया गुप्ता , के साथ साथ पिपरी नगर पंचायत में भी 3 मनोनीत सभासद श्री प्रमोद जायसवाल, श्री कृष्ण कुमार गौड़, श्री प्रदीप सिंह रानू को शपथ दिलाई गयी ।

शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों और क्षेत्रवासियों मे उत्साह का माहौल देखा गया। फूल मालाओं के साथ साथ बैंड बाजे से नए सभासदों का स्वागत किया गया और साथ ही साथ जगह-जगह मिठाइयाँ बांटी गईं और लोगों ने खुशी का इजहार किया।


शपथ ग्रहण के उपरांत रेणुकूट नगर पंचायत के नवागत सभासद श्री आशीष मिश्रा शपथ ग्रहण के उपरांतमीडिया से बातचीत करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी एवं नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि नगर हित से जुड़े उन कार्यों को पूरा कराने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किया जाएगा, जिन्हें वह पूर्व में सभासदों के अधिकार क्षेत्र में मानते थे, लेकिन विभिन्न कारणों से वे कार्य पूर्ण नहीं हो सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर सक्रिय रहेंगे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment