(सेराजुल हुदा,क्राइम जासूस)
दुद्धी /सोनभद्र।
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक श्रीमान अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण मे थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।सोमवार को दुद्धी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग के दौरान खजुरी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सब्जी मंडी की ओर सड़क किनारे मु0अ0सं0 100/2026 से संबंधित व्यक्ति खड़ा है जो कहीं जाने हेतु वाहन का इंतजार कर रहे हैं तथा भागने की फिराक में हैं। प्राप्त सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते 01 बाल अपचारी को पकड़ लिया गया, जिसे विधिक प्रक्रिया के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया। कब्जे से लोहे का सब्बल, नगद 564/- रुपये, बोरी में रखा चोरी का नमकीन/बिस्कुट, कपड़ा धोने का पाउडर, सरसों का तेल, डीजल तेल, राजेश मसाला, मोर मसाला, साबुन (नहाने/धोने हेतु), रिन साबुन, गुटखा बरामद किया गया।पिछले महीने एक गुमटी में चोरी हुई थी जिसमें ये बालक आरोपी था जिसके विरुद्ध धारा 238, 305(ए), 317(2) बीएनएस थाना दुद्धी मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस उक्त बाल चोर से
लोहे का सब्बल,नगद 564/- रुपये
बोरी में रखा चोरी का नमकीन,बिस्कुट,कपड़ा धोने का पाउडर,सरसों का तेल,डीजल तेल,राजेश मसाला,मोर मसाला
साबुन (नहाने/धोने हेतु)रिन साबुन,गुटखा बरामद किया हैं।
अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेने वाली टीम में उ0नि0 श्यामजी यादव, सुरेंद्र यादव,मनोज सिंह, हे0का0 लक्ष्मण सिंह यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

