ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,दो युवक गंभीर रूप से घायल,रेफर

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर /सोनभद्र थाना क्षेत्र के लीलासी-म्योरपुर मार्ग पर जामपानी गांव के समीप बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान सुरेश 25 वर्ष पुत्र भागीरथी, रामप्रसाद 26 वर्ष पुत्र राजनाथ निवासी टोला खेतारी ग्राम जामपानी गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।उधर हादसे का कारण बने ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया था जबकि चालक मौके से फरार हो गया।घायल सुरेश की पत्नी ने बताया कि उनके पति चार माह पूर्व पूणे महाराष्ट्र कमाने गये थे। वे आज ही लौटे हैं।शाम को किसी काम से अपने पड़ोसी रामप्रसाद के साथ बाइक द्वारा किसी काम से लिलासी गये थे वहीं से वापस अपने घर जामपानी आ रहे थे तभी जामपानी के पास ही विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment