रेनुकूट/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में स्थित कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय (ESI ) में डेंटल OPD का उद्घाटन रेनुकूट की चेयरमैन श्रीमती ममता सिंह , पूर्व चेयरमैन श्री अनिल सिंह ,अस्पताल के अधीक्षक डॉ आशुतोष दत्त त्रिपाठी के द्वारा Bds डॉ ऋषि मणि त्रिपाठी , डॉ आनंद पटेल, डॉ के सी गुप्ता ,डॉ अखिलानंद मिश्रा व हॉस्पिटल के कर्मचारियों के मौजूदगी में किया गया ।

ESI की निर्देशक सौम्या पांडेय (ias) द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन के मौके पर सभी को बधाई व सुभकामनाए दी गयी एवम आगामी सत्र में आवश्यक सामग्रियों के लिए बजट सुकृत किए जाने की बात कही ताकि इस डेंटल केयर में RCT ट्रीटमेंट ,दाँत ,व कैपिग जैसे कार्यो को भी यहाँ अंजाम दिया जा सके ।
Bds डॉ ऋषि मणि त्रिपाठी ने क्राइम जासूस से बात करते हुए बताया कि दाँत से जूड़ी प्राथमिक उपचार आज से प्रारंभ कर दिया गया है जैसे जैसे आगे से फण्ड आता जाएगा सुविधाएं और बढ़ती जाएगी ।
ESI अस्पताल के अधीक्षक डॉ आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने बताया कि उनका मुख उदेश्य गरीब कर्मचारी तबके को यही दाँत से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण करना है ताकि उसको पूर्व की भांति यहाँ से लगभग 70 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल ना जाना पड़े ।
उपस्थित लोगों द्वारा इस नए कदम की सराहना की गई और उम्मीद की गई कि मजदूरों को इस डेंटल केयर यूनिट का भरपूर लाभ मिलेगा ।

