सत्यपाल सिंह,,म्योरपुर क्षेत्र में ईद-उल-फितर शनिवार को पूरे हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाई गई। म्योरपुर, किरवानी, काचन सहित आसपास के गांवों में सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। घरों में सेवईं और शीरखुर्मा बनाए गए तथा लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ खुशियां साझा कीं।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ सतर्क रहे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

